एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर राष्ट्रीय रणनीति

  • 02 Mar 2022

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 24 फरवरी, 2022 को 'एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर राष्ट्रीय रणनीति' (National Strategy on Additive Manufacturing) जारी की।

(Image Source: https://twitter.com/DDNewslive/)

एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग: एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग या एडिटिव लेयर मैन्युफैक्चरिंग (ALM) 3डी- प्रिंटिंग का औद्योगिक उत्पादन नाम है।

  • 3डी-प्रिंटिंग एक कंप्यूटर नियंत्रित प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल कर त्रिविमीय (Three Dimensional) ऑब्जेक्ट का निर्माण किया जाता है।

राष्ट्रीय रणनीति की मुख्य विशेषताएं: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का लक्ष्य अगले तीन वर्षों के भीतर वैश्विक एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 5% करना और और 2025 तक सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 1 अरब डॉलर जोड़ना है।

  • 2025 तक, भारत ने कुछ लक्ष्य निर्धारित किए हैं जैसे कि सामग्री, मशीन और सॉफ्टवेयर के लिए 50 भारत विशिष्ट प्रौद्योगिकियां विकसित करना, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग के लिए 100 नए स्टार्टअप तथा 500 नए एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद विकसित करना।
  • ये नए स्टार्टअप और अवसर अगले तीन वर्षों में कम से कम 1 लाख नए कुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
  • एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग या 3डी प्रिंटिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए, भारत को इसे रक्षा और सार्वजनिक क्षेत्रों सहित सभी क्षेत्रों में अपनाना चाहिए।
  • मिशन का नेतृत्व करने के लिए एक शीर्ष निकाय की स्थापना की जा सकती है, जिसमें विषय वस्तु विशेषज्ञ और स्थानीय और वैश्विक उद्योग जगत की हस्तियाँ होंगी।