अंतरराष्ट्रीय मॉनसून परियोजना कार्यालय

  • 14 Mar 2022

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 28 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ‘अंतरराष्ट्रीय मॉनसून परियोजना कार्यालय’ (International Monsoons Project Office: IMPO) का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: शुरुआत में 5 साल के लिए 'अंतरराष्ट्रीय मॉनसून परियोजना कार्यालय' भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे में संचालित होगा, जो भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत एक संस्थान है।

  • इसमें अंतरराष्ट्रीय मानसून अनुसंधान से संबंधित गतिविधियों और सम्पर्कों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें विश्व जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम और विश्व मौसम अनुसंधान कार्यक्रम के नेतृत्व में आगे बढ़ायाजाएगा।
  • विश्व जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम और विश्व मौसम अनुसंधान कार्यक्रम दोनों संयुक्त राष्ट्र विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) द्वारा समन्वित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हैं।
  • IMPO विश्व जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम के 'जलवायु और महासागरीय परिवर्तनशीलता, पूर्वानुमेयता, और परिवर्तन' (Climate and Ocean Variability, Predictability, and Change: CLIVAR) और 'ग्लोबल एनर्जी एंड वेदर एक्सचेंज' (Global Energy and Water Exchanges: GEWEX) परियोजनाओं द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित, मानसून पैनल की गतिविधियों का समर्थन करेगा।