महात्मा गांधी नरेगा के लिए लोकपाल ऐप

  • 14 Mar 2022

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने 24 फरवरी, 2022 को ‘महात्मा गांधी नरेगा के लिए लोकपाल ऐप’ (Ombudsperson App for Mahatma Gandhi NREGA) जारी किया।

  • लोकपाल ऐप ई-गवर्नेंस की दिशा में एक कदम है। यह पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में सहायक होगा।
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यान्वयन से संबंधित शिकायतों की सुचारू रूप से रिपोर्टिंग, आसान ट्रैकिंग, कार्यान्वयन और शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए लोकपाल ऐप विकसित किया है।
  • इससे लोकपाल को समस्यामुक्त तरीके से अपने कर्तव्य के निर्वहन में मजबूती मिलेगी।
  • ‘लोकपाल’ इस ऐप के माध्यम से त्रैमासिक और वार्षिक रिपोर्ट को वेबसाइट पर आसानी से अपलोड भी कर सकता है।