नीट-अंडर ग्रेजुएट के लिए ऊपरी आयु सीमा हटाई गई

  • 16 Mar 2022

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने 9 मार्च, 2022 को जारी एक परिपत्र के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट- अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा) में भाग लेने के लिए ऊपरी आयु सीमा हटा दी है।

महत्वपूर्ण तथ्य: NMC ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से नीट-अंडर ग्रेजुएट के सूचना बुलेटिन से अधिकतम आयु मानदंड को हटाने के लिए कहा है।

  • राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग देश में चिकित्सा शिक्षा का शीर्ष नियामक निकाय है, जो देश में चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा पेशेवरों को विनियमित करता है।
  • इस संबंध में स्नातक चिकित्सा शिक्षा 1997 के विनियमों में उपयुक्त संशोधन करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
  • इससे पहले सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष थी।