राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन

  • 16 Mar 2022

पर्यटन मंत्रालय ने मार्च 2022 में 'राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन' (National Digital Tourism Mission) की स्थापना के लिए मसौदा रिपोर्ट पर अंतिम टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

(Image Source: https://www.euronews.com/)

विजन: एक डिजिटल राजमार्ग के माध्यम से पर्यटन इकोसिस्टम के विभिन्न हितधारकों के बीच मौजूदा सूचना अंतर को दूर करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन के लिए 23 जुलाई, 2021 को पर्यटन उद्योग और डोमेन विशेषज्ञों के साथ परामर्श करने, इसके संदर्भ, मिशन, दृष्टि, उद्देश्य और राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन के समग्र दायरे को परिभाषित करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी कार्य बल का गठन किया था।

  • अंतर-मंत्रालयी कार्य बल ने प्रस्तावित राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन पर एक मसौदा रिपोर्ट तैयार की है।

मसौदा रिपोर्ट: पर्यटन क्षेत्र अत्यधिक बिखरा हुआ है। पर्यटन के उप-क्षेत्र जैसे परिवहन, आवास, रेस्तरां व खानपान, और व्यक्तिगत सेवाएं सभी बहुत अलग चुनौतियों और अवसरों के अधीन हैं।

  • केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र द्वारा विकसित अधिकांश पर्यटन प्रणालियां एक सीमित दायरे में कार्य करती हैं। परिणामस्वरूप, पर्यटन इकोसिस्टम सूचना के आदान-प्रदान के संयुक्त लाभों को प्राप्त करने में असमर्थ है।
  • यह मिशन पर्यटन क्षेत्र में सूचनाओं और सेवाओं के आदान-प्रदान को सुगम बनाकर पर्यटन क्षेत्र में डिजिटलीकरण की पूरी क्षमता का उपयोग करने के उद्देश्य को प्राप्त करने की परिकल्पना करता है।