वार्षिक इंडिया सोलर मार्केट अपडेट 2021

  • 19 Mar 2022

‘मेरकॉम इंडिया रिसर्च’ (Mercom India Research) ने मार्च 2022 में 'वार्षिक इंडिया सोलर मार्केट अपडेट 2021 (Annual India Solar Market Update 2021) रिपोर्ट जारी की।

(Image Source: https://www.thehindubusinessline.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत ने कैलेंडर वर्ष 2021 के दौरान रिकॉर्ड 10 गीगावाट सौर क्षमता स्थापित की, जिसमें साल-दर-साल 212% की वृद्धि दर्ज की गई।

  • भारत ने 2020 के दौरान 3.2 गीगावाट सौर क्षमता स्थापित की थी।
  • दिसंबर 2021 के अंत तक भारत में सौर ऊर्जा की संचयी क्षमता लगभग 49 गीगावाट थी।
  • भारत ने 2021 में रिकॉर्ड 10 गीगावाट सौर ऊर्जा जोड़ी है, जो एक साल में सर्वाधिक है।
  • 2021 में ऊर्जा क्षमता में वृद्धि में सौर ऊर्जा का योगदान 62% था।
  • राजस्थान, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की कुल सौर स्थापित क्षमता भारत की कुल स्थापित सौर क्षमता का लगभग 50% है।
  • 4.5 गीगावाट सौर क्षमता स्थापित करने के साथ, राजस्थान ने क्षमता वृद्धि में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • कच्चे माल की अधिक कीमतों और माल ढुलाई शुल्क के कारण 2021 में औसत परियोजना लागत भी अधिक रही।