एयर मार्शल बी चंद्रशेखर वायु सेना अकादमी कमांडेंट नियुक्त

  • 19 Mar 2022

एयर मार्शल बी चंद्रशेखर ने 8 मार्च, 2022 को वायु सेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

(Image Source: https://twitter.com/dprohyd)

  • तेलंगाना के रहने वाले एयर मार्शल बी चंद्रशेखर को सियाचिन ग्लेशियर में पहली एमएलएच (मीडियम लिफ्ट) श्रेणी के हेलीकॉप्टर उतारने का गौरव प्राप्त है।
  • वे एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (Flying Instructor) भी हैं।
  • वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन, फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स स्कूल, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट और नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं।
  • एयर मार्शल बी चंद्रशेखर को 21 दिसंबर, 1984 को भारतीय वायु सेना में कमीशन किया गया था।
  • भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद के पास डुंडीगल में स्थित है।