राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम

  • 19 Mar 2022

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9 मार्च, 2022 को आवश्यकता से अधिक यानि अधिशेष भूमि का मुद्रीकरण करने के लिए ‘राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम’ (National Land Monetisation Corporation: NLMC) की स्थापना को मंजूरी दी है।

(Image Source: https://content.magicbricks.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: NLMC 5,000 करोड़ रुपए की प्रारंभिक शेयर पूंजी और 150 करोड़ रुपए की चुकता शेयर पूंजी के साथ एक पूर्ण स्वामित्व वाला सरकारी उद्यम होगा।

  • सरकार 'योग्यता-आधारित चयन प्रक्रिया' के माध्यम से NLMC के प्रमुख की नियुक्ति करेगी और विशेषज्ञता वाले निजी क्षेत्र के पेशेवरों को नियुक्त करेगी।
  • NLMC केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) के साथ-साथ सरकारी एजेंसियों की अधिशेष भूमि और भवन संपत्ति का मुद्रीकरण करेगा।
  • सरकार अप्रयुक्त और कम उपयोग की गई संपत्तियों का मुद्रीकरण करके पर्याप्त राजस्व हासिल करने में सक्षम होगी।
  • नया निगम बंद पड़ी हुई या रणनीतिक बिक्री के लिए तैयार सार्वजनिक क्षेत्र की फर्मों से संबंधित संपत्तियों का मुद्रीकरण करने में भी मदद करेगा।
  • वित्त मंत्रालय का लोक उद्यम विभाग कंपनी की स्थापना करेगा और इसके प्रशासनिक मंत्रालय के रूप में कार्य करेगा।