एनएमडीसी लिमिटेड को मिले इस्पात मंत्रालय के राजभाषा पुरस्कार

  • 24 Mar 2022

3 मार्च, 2022 को इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की मदुरै में सम्पन्न बैठक में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) ने ‘इस्पात मंत्रालय के राजभाषा पुरस्कार’ प्राप्त किए।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

  • एनएमडीसी ने वर्ष 2018-19 एवं 2020-21 के लिए 'इस्पात राजभाषा प्रथम पुरस्कार' और वर्ष2019-20 के लिए 'इस्पात राजभाषा प्रेरणा पुरस्कार' प्राप्त किया।
  • केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सुमित देब कोपुरस्कार प्रदान किए।
  • 'इस्पात राजभाषा पुरस्कार' और 'इस्पात राजभाषा प्रेरणा पुरस्कार' दैनिक विचार-विमर्श में राजभाषा (हिंदी) के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए दिये जाते हैं।
  • एनएमडीसी देश का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है। यह इस्पात मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
  • भारत सरकार के सार्वजनिक उद्यम के रूप में एनएमडीसी को 1958 में निगमित किया गया था। इसका मुख्यालय हैदराबाद में है।