सागर परिक्रमा

  • 24 Mar 2022

केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला ने 5 मार्च 2022 को ‘सागर परिक्रमा’ (Sagar Parikrama) का उद्घाटन किया।

(Image Source: https://twitter.com/FisheriesGoI)

उद्देश्य: तटीय मछुआरा समुदाय की चुनौतियों, अनुभवों और आकांक्षाओं को समझना।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसे केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्यपालन विभाग और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

  • गुजरात से शुरू हुई इस परिक्रमा को सभी मछुआरों, मत्स्यपालन से जुड़े किसानों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए एक पूर्व-निर्धारित समुद्री मार्ग के जरिए सभी तटीय राज्यों / केन्द्र - शासित प्रदेशों में आयोजित किया जा रहा है।
  • ‘सागर परिक्रमा’ की यह यात्रा देश की खाद्य सुरक्षा, तटीय मछुआरा समुदायों की आजीविका और समुद्री इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए समुद्री मत्स्य संसाधनों के उपयोग में स्थायी संतुलन पर केंद्रित होगी।
  • ‘सागर परिक्रमा’ का पहला चरण मांडवी से 5 मार्च को शुरू हुआ और 6 मार्च 2022 को पोरबंदर में समाप्त हुआ।
  • इस परिक्रमा को चरणबद्ध रूप से गुजरात के अन्य जिलों और देश के अन्य राज्यों / केन्द्र - शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा।