भारतीय अमेरिकी राज सुब्रमण्यम होंगे फेडएक्स के नए सीईओ

  • 02 Apr 2022

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कूरियर डिलीवरी कंपनी फेडएक्स (FedEx) ने 27 मार्च, 2022 को भारतीय अमेरिकी राज सुब्रमण्यम को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

(Image Source: https://www.theaustraliatoday.com.au/)

  • सुब्रमण्यम को 2020 में फेडएक्स के निदेशक मंडल के लिए चुना गया था।
  • सुब्रमण्यम इससे पहले, दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन कंपनी 'फेडएक्स एक्सप्रेस' के अध्यक्ष और सीईओ थे।
  • सुब्रमण्यम वर्तमान अध्यक्ष और सीईओ फ्रेडरिक डब्ल्यू स्मिथ की जगह लेंगे, जो 1 जून को इस पद से हट जाएंगे। स्मिथ अब इसके कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।
  • स्मिथ ने 1971 में फेडएक्स की स्थापना की थी। इसका मुख्यालय टेनेसी यूएसए में स्थित है।