स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022

  • 02 Apr 2022

22 मार्च, 2022 को स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट (SIWI) ने वैज्ञानिक और वाष्पीकरण विशेषज्ञ प्रोफेसर ‘विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट’ (Wilfried Brutsaert) को वर्ष 2022 के स्टॉकहोम जल पुरस्कार (Stockholm Water Prize 2022) का विजेता घोषित किया।

(Image Source: https://siwi.org/)

  • उन्हें पर्यावरणीय वाष्पीकरण को मापने के लिए उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जिससे स्थानीय वर्षा पैटर्न और जल स्रोतों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव की सटीक भविष्यवाणी करने में मदद मिली।
  • 87 वर्षीय प्रोफेसर ब्रुट्सर्ट मूलत: बेल्जियम के हैं। वे कॉर्नेल विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका में सिविल और पर्यावरण इंजीनियरिंग के पूर्व प्रोफेसर और एक प्रमुख जलविज्ञानी हैं।
  • प्रोफेसर ब्रुट्सर्ट को प्यार से 'मिस्टर इवेपोरेशन' (Mr. Evaporation) के नाम से जाना जाता है। वे स्थलीय वाष्पीकरण के विशेषज्ञ हैं।
  • उन्हें 31 अगस्त, 2022 को विश्व जल सप्ताह के दौरान इस पुरस्कार के आधिकारिक संरक्षक एवं स्वीडन के सम्राट कार्ल सोलहवें गुस्ताफ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
  • पुरस्कार के बारे में: स्टॉकहोम जल पुरस्कार 1991 से प्रति वर्ष दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय जल पुरस्कार है।
  • स्टॉकहोम जल पुरस्कार उन महिलाओं, पुरुषों और संगठनों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने जल की समझ और संरक्षण में असाधारण योगदान दिया हो।
  • इसे अक्सर 'जल का नोबेल पुरस्कार' (Nobel Prize of Water) के रूप में भी जाना जाता है।
  • स्टॉकहोम जल पुरस्कार स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट (SIWI) द्वारा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सहयोग से प्रदान किया जाता है।