पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा

  • 02 Apr 2022

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 10 मार्च, 2022 को मोटर वाहन (वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के पंजीकरण और कार्य संशोधन) नियम, 2022 से संबंधित मसौदा अधिसूचना जारी की।

महत्वपूर्ण तथ्य: ये 23 सितंबर, 2021 के मोटर वाहन (वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के पंजीकरण और कार्य) नियम के संशोधन हैं, जो पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) की स्थापना के लिए प्रक्रिया निर्धारित करते हैं।

संशोधन की कुछ प्रमुख बातें: वाहन स्क्रैपिंग के लिए सभी आवेदन डिजिटल रूप से जमा किए जाएंगे।

  • वाहन मालिक द्वारा आवेदन जमा करने से पहले 'वाहन' डेटाबेस (Vahan database) से की जाने वाली आवश्यक जांच को निर्दिष्ट किया गया है।
  • वाहन जमा करने के समय वाहन मालिक और आरवीएसएफ संचालकों द्वारा वचन-पत्र की शुरुआत से यह सुनिश्चित होगा कि स्क्रैपिंग के लिए प्रस्तुत करने से पहले और बाद में वाहन की जिम्मेदारी में पारदर्शिता बरती गयी है।
  • स्क्रैपिंग के लिए प्रस्तुत वाहन से संबंधित अधिक विवरण जमा प्रमाणपत्र में शामिल करना, ताकि उक्त प्रमाण पत्र के कारोबार में पारदर्शिता को सक्षम बनाया जा सके।
  • यह सुनिश्चित करने के लिए कि इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग के माध्यम से जमा प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के पास लेनदेन का डिजिटल प्रमाण है, 'जमा के हस्तांतरण प्रमाणपत्र' की शुरुआत।