केरल कार्बन-न्यूट्रल खेती को अपनाएगा

  • 18 Apr 2022

केरल देश का ऐसा पहला राज्य बनने के लिए तैयार है, जो चयनित स्थानों में कार्बन-न्यूट्रल खेती के तरीकों को अपनाएगा।

  • इसके लिए सरकार ने 2022-23 के बजट में 6 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए हैं।
  • पहले चरण में कृषि विभाग और आदिवासी क्षेत्रों के 13 फार्मों में कार्बन-न्यूट्रल खेती की जाएगी और अलुवा में स्टेट सीड फार्म को कार्बन-न्यूट्रल फार्म में बदलने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
  • दूसरे चरण में सभी 140 विधान सभा क्षेत्रों में मॉडल कार्बन-न्यूट्रल फार्म विकसित किए जाएंगे।
  • यह कार्बन उत्सर्जन को कम करेगा और कार्बन को मिट्टी में संग्रहीत करने में मदद करेगा।
  • “एकीकृत कृषि विधियों के माध्यम से मृदा के स्वास्थ्य में सुधार, फसल चक्रण, परिशुद्ध खेती (Precision Agriculture) का तरीका, मिट्टी की सिंचाई के तरीकों को बदलना और उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग को सीमित करना” मिट्टी के क्षरण को रोकने और इस प्रकार कृषि में कार्बन पदचिह्न को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।