विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2022

  • 18 Apr 2022

भारत ने 9 अप्रैल, 2022 को ‘विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2022’ (World Doubles Squash Championships 2022) में अपना पहला महिला युगल और मिश्रित युगल खिताब जीता।

(Image Source: https://twitter.com/SauravGhosal/)

  • दीपिका पल्लीकल ने सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर ग्लासगो में विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप में मिश्रित युगल और महिला युगल खिताब जीते।
  • दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने इंग्लिश जोड़ी एड्रियन वालर और एलिसन वाटर्स को 11-6, 11-8 से पराजित कर मिश्रित युगल खिताब जीता।
  • दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड की सारा-जेन पेरी और एलिसन वाटर्स की जोड़ी को 11-9, 4-11, 11-8 से पराजित कर महिला युगल का खिताब जीता।