यमुनोत्सव

  • 29 Apr 2022

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में, 27 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने असिता ईस्ट रिवर फ्रंट, आईटीओ ब्रिज दिल्ली में गैर सरकारी संगठनों के एक समूह के साथ मिलकर "स्वच्छ रखने का संकल्प'' के साथ यमुना की महिमा का उत्सव मनाने के लिए 'यमुनोत्सव' (Yamunotsav) का आयोजन किया।

  • नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत, गंगा बेसिन के मुख्य हिस्से पर ध्यान केंद्रित करने के सकारात्मक परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं। अब लक्ष्य यमुना नदी को साफ करना है।
  • सभी प्रमुख नालों और गंदे पानी को यमुना में गिरने से रोकने के लिए हितधारकों के सहयोग से 3 बड़े सीवेज उपचार संयंत्र का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन यमुना नदी के लिए सीवरेज के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए लगभग 2300 करोड़ रुपए का अनुदान दे रहा है।