भारत-फ्रांस नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण 'वरुण - 2022'

  • 29 Apr 2022

भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- 'वरुण 2022' 30 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक अरब सागर में आयोजित किया गया।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

  • दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास 1993 में शुरू किया गया था। इस अभ्यास को 2001 में 'वरुण' नाम दिया गया था और यह भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
  • अभ्यास में दोनों नौसेनाओं के जहाजों, पनडुब्बियों, समुद्री गश्ती विमानों, लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों सहित विभिन्न टुकड़ियों ने भाग लिया।
  • नौसैन्य अभ्यासों की वरुण शृंखला दोनों देशों की नौसेनाओं को एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों से सीखने के अवसर प्रदान करती रही है।
  • यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन स्तर की पारस्परिक प्रकिया के लिए एक प्रमुख संचालक रहा है और यह वैश्विक समुद्री जगत की सुरक्षा, संरक्षा (safety) तथा स्वतंत्रता के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।