कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक शिखर सम्मेलन-2022

  • 23 Nov 2022

22 नवंबर, 2022 को राजीव चंद्रशेखर ने जापान के टोक्यो में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक (Global Partnership on Artificial Intelligence :GPAI) शिखर सम्मेलन के समापन समारोह को वर्चुअली माध्यम से संबोधित किया|

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस सम्मेलन में निवर्तमान परिषद अध्यक्ष, फ्राँस द्वारा वर्ष 2022-23 के लिये कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक भागीदारी (GPAI) की अध्यक्षता भारत को सौंपी गई है।
  • जापान का टोक्यो शहर इस शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने वाला पहला एशियाई शहर है।
  • इस बैठक में चार विषयों पर चर्चा की गई: ज़िम्मेदार AI, डेटा शासन, कार्य का भविष्य, नवाचार और व्यावसायीकरण शामिल हैं|
  • भारत ने जीपीएआई के सदस्य देशों से डेटा गवर्नेंस के बारे में नियमों और दिशा-निर्देशों का एक सामान्य ढांचा विकसित करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया; ताकि उपयोगकर्ता को नुकसान से बचाया जा सके और इंटरनेट तथा एआई दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
  • यह सम्मलेन भागीदारों और अंतररार्ष्ट्रीय संगठनों, उद्योग, नागरिक समाज, सरकारों और शिक्षा जगत के प्रमुख विशेषज्ञों के सहयोग से एआई के जिम्मेदार विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करता है|
  • यह मानव अधिकारों, समावेश, विविधता, नवाचार और आर्थिक विकास पर आधारित एआई के जिम्मेदार विकास तथा उपयोग का मार्गदर्शन करता है।
  • जीपीएआई, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य और सिंगापुर सहित 25 सदस्य देशों का एक समूह है। भारत 2020 में एक संस्थापक सदस्य के रूप में समूह में शामिल हुआ था।