आरिज पिरोजशॉ खंबाटा

  • 23 Nov 2022

21 नवंबर, 2022 को रसना समूह के संस्थापक और अध्यक्ष आरिज पिरोजशॉ खंबाटा का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया |

  • वह ‘पारसी ईरानी जरथोस्टिस का विश्व गठबंधन’ और अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ पारसी; पारसी अंजुमन्स ऑफ इंडिया’ के उपाध्यक्ष भी थे।
  • इन्होने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज सेवा के माध्यम से सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक विकास में बहुत योगदान दिया है।
  • इन्हें प्रतिष्ठित घरेलू पेय ब्रांड रसना बनाने के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 1.8 मिलियन खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है।
  • रसना अब दुनिया भर के 60 देशों में बेचा जाता है, रसना अब दुनिया का सबसे बड़ा शीतल पेय केंद्रित निर्माता है।