ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता रहमान राही का निधन

  • 10 Jan 2023

प्रसिद्ध कवि और जम्मू-कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रोफेसर रहमान राही का 9 जनवरी, 2023 को निधन हो गया। ये 98 वर्ष के थे।

रहमान राही के बारे में :

  • इन्हें इनके संग्रह 'सियाह रूद जेरेन मंज़' (इन ब्लैक ड्रिज़ल) के लिए 2007 में देश का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 1961 में काव्य संग्रह नवरोज-ए-सबा (Nawroz-i-Saba) के लिए इन्हें भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • प्रोफेसर रहमान राही को वर्ष 2000 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • इन्हें 2000 में साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा साहित्य अकादमी फैलोशिप से सम्मानित किया गया था।
  • रहमान राही बाबा फरीद (Baba Farid) की रचनाओं का कश्मीरी में अनुवाद किया था।
  • साथ ही 'राही' अपने लेखन के शुरूआती समय में दीनानाथ नादिम से प्रभावित थे।
  • ये कई कविता संग्रह के रचनाकार थे। कुछ प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं का कश्मीरी भाषा में अनुवाद भी किया था।
  • इनका का जन्म 6 मई, 1925 को श्रीनगर में हुआ था।