इंडियन बैंक को श्रीलंका के ‘वॉस्ट्रो खाता’ खोलने को मंजूरी

  • 10 Jan 2023

इंडियन बैंक को श्रीलंका के तीन बैंकों के विशेष रुपी 'वॉस्ट्रो अकाउंट्स' (rupee vostro accounts) खोलने के लिए आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • इस व्यवस्था के तहत भारतीय आयातक इन वॉस्ट्रो खातों में राशि रुपये में जमा करते हैं, जो विदेशी बैंकों ने भारत में खुलवाए हैं।
  • वॉस्ट्रो खातों में अतिरिक्त रकम से भारतीय निर्यातकों के बकाया चुकाए जाते हैं। आरबीआई ने तीन वॉस्ट्रो खातों के लिए मंजूरी दी है।
  • स्थानीय मुद्रा में वॉस्ट्रो खाते की मदद से, श्रीलंका अपनी घटती डॉलर आपूर्ति की चिंता किए बिना भारत से निर्बाध रूप से आयात करने में सक्षम होगा।
  • वॉस्ट्रो खाते श्रीलंका को भारत द्वारा विस्तारित रुपये की लाइनों का उपयोग करने में सहायता करेंगे और अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में योगदान देंगे।

क्या है वॉस्ट्रो अकाउंट?

  • यह एक ऐसा अकाउंट होता है, जो एक बैंक, दूसरे बैंक के लिए खोलता है; अर्थात खाता विदेशी बैंक का होगा; लेकिन करेंसी उस देश की होगी, जहां वॉस्ट्रो अकाउंट खोला गया है।
  • इस व्यवस्था के जरिए आयात (import) करने वाले भारतीय आयातक (importer) रुपये में पेमेंट भुगतान करेंगे और इस भुगतान को विदेशी बैंकों के स्पेशल वॉस्ट्रो अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।