‘असीम’ पोर्टल

  • 15 Jul 2020

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने 10 जुलाई, 2020 को विभिन्न क्षेत्रों में कुशल कर्मचारियों की मांग-आपूर्ति की खाई को पाटने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता- आधारित 'असीम' (Aatmanirbhar Skilled Employee Employer Mapping- ASEEM) पोर्टल (डिजिटल प्लेटफॉर्म) की शुरुआत की।

  • यह पोर्टल विभिन्न सेक्टर और स्थानीय उद्योग की मांगों के आधार पर श्रमिकों के विवरणों का खाका तैयार करेगा और कुशल श्रमिक बल की मांग और आपूर्ति के बीच सेतु का कार्य करेगा।

  • भारतीय राज्यों के प्रवासी श्रमिकों और 'वंदे भारत' मिशन के तहत विदेशों से भारत लौटे नागरिकों का डेटाबेस और ‘स्वदेस पहल’ के तहत भरे गए 'स्वदेश स्किल कार्ड' को असीम पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है।