विश्व खाद्य सुरक्षा और पोषण स्थिति 2020 रिपोर्ट

  • 17 Jul 2020

13 जुलाई, 2020 को जारी 'विश्व खाद्य सुरक्षा और पोषण स्थिति 2020 रिपोर्ट' के अनुमान के अनुसार 2019 में वैश्विक स्तर पर लगभग 690 मिलियन लोग अल्पपोषित या भूखे थे, जो कि 2018 की तुलना में 10 मिलियन अधिक थे।

महत्वपूर्ण तथ्य: सम्पूर्ण विश्व में कोविड-19 महामारी 2020 के अंत तक 130 मिलियन से अधिक लोगों को गंभीर भुखमरी के कगार पर पहुंचा सकती है।

  • दुनिया 2030 तक 'जीरो हंगर' लक्ष्य प्राप्ति की राह पर नहीं है। यदि हालिया रुझान जारी रहे, तो 2030 तक भूख से प्रभावित लोगों की संख्या 840 मिलियन को पार कर जाएगी।

  • प्रतिशत के संदर्भ में, अफ्रीका सबसे बुरी तरह अल्पपोषण से प्रभावित क्षेत्र है, जहां 2014 में 17.6% की तुलना में 2019 में 19.1% लोग अल्पपोषित हैं।

भारत की स्थिति: भारत में अल्पपोषित लोगों की संख्या 2004-06 में 249.4 मिलियन से घटकर 2017-19 में 189.2 मिलियन हो गई है।

  • प्रतिशत के संदर्भ में, भारत में कुल जनसंख्या में अल्पपोषण का प्रसार 2004-06 में 21.7% से घटकर 2017-19 में 14% हो गया है।

  • भारत में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में ‘नाटेपन’ (Stunting) का प्रसार 2012 में 62 मिलियन (47.8%) से घटकर 2019 में 40.3 मिलियन (34.7%) हो गया है।

  • यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO), कृषि विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय कोष (IFAD), यूनिसेफ, संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई है।