सामयिक

पुरस्कार/सम्मान:

बाल साहित्य पुरस्कार 2021

साहित्य अकादमी ने 30 दिसंबर, 2021 को 'बाल साहित्य पुरस्कार 2021' के 22 विजेताओं की घोषणा की।

  • इस साल गुजराती और पंजाबी में कोई पुरस्कार नहीं दिया गया है।
  • अनीता वछरजनी को अंग्रेजी जीवनी 'अमृता शेर-गिल: रेबल विद अ पेंटब्रश' के लिए और हिंदी लेखक देवेंद्र मेवाड़ी ने अपने नाटक "नाटक नाटक में विज्ञान" के लिए बाल साहित्य पुरस्कार 2021 जीता।

अन्य विजेता-

कविता: अनमोल झा (मैथिली), सुदर्शन अंबाटे (नेपाली), दिगराज ब्रह्मा (उड़िया), सोवा हांसदा (संथाली), किशन खुबचंदानी 'रंजयाल' (सिंधी) और कौसर सिद्दीकी (उर्दू)।

उपन्यास: मृणाल चंद्र कलिता (असमिया), बसु बेविनागिडा (कन्नड़), रघुनाथ पलेरी (मलयालम), संजय वाघ (मराठी) और कीर्ति शर्मा (राजस्थानी)।

लघु कथा: सुनीरमल चक्रवर्ती (बंगाली), मजीद मजाजी (कश्मीरी), आशा अग्रवाल (संस्कृत) और मु. मुरुगेश (तमिल)।

लघु उपन्यास: नरसिंह देव जामवाल (डोगरी) और सुमेधा कामत देसाई (कोंकणी)।

लोक कथा: रत्नेश्वर नारजारी (बोडो)।

नाटक संग्रह: निंगोमबम जदुमणि सिंह (मणिपुरी)।

नाटक: देवराजू महाराजू (तेलुगु)।

जीके फैक्ट: 'बाल साहित्य पुरस्कार’ विजेताओं को एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

निजामुद्दीन बस्ती परियोजना ने दो यूनेस्को धरोहर पुरस्कार जीते

दिल्ली में ऐतिहासिक निजामुद्दीन बस्ती समुदाय के समग्र शहरी पुनरोद्धार पर एक परियोजना ने इस वर्ष 'सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कारों' में दो पुरस्कार जीते हैं।

  • निजामुद्दीन में संरक्षण पहल ने 'उत्कृष्टता पुरस्कार' और 'सतत विकास के लिए विशेष मान्यता पुरस्कार' जीता है।
  • यह संरक्षण परियोजना भारत की ओर से एकमात्र पुरस्कार विजेता प्रविष्टि थी।
  • निजामुद्दीन बस्ती में संरक्षण के प्रयास आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर द्वारा दक्षिण दिल्ली नगर निगम, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, दिल्ली शहरी विरासत फाउंडेशन और दरगाह समिति और हजरत निजामुद्दीन बस्ती के निवासी समुदाय समूहों के साथ 2007 से साझेदारी में किए जा रहे हैं।
  • वर्ष 2000से, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण कार्यक्रम के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार क्षेत्र में विशिष्ट धरोहर वाली संरचनाओं और इमारतों को पुनर्स्थापित करने, संरक्षित करने और रूपांतरित करने में निजी व्यक्तियों और संगठनों के प्रयासों को सम्मानित कर रहा है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021

साहित्य अकादमी ने 30 दिसंबर, 2021 को 20 भाषाओं में अपने वार्षिक ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021’ की घोषणा की।

  • कविता की 7 पुस्तकों, उपन्यास की 2, लघु कथाओं की 5, 2 नाटकों तथा जीवनी, आत्मकथा, आलोचना और महाकाव्य कविता प्रत्येक के लिए एक-एक पुस्तक ने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 जीता।
  • गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और उर्दू भाषाओं में पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी।
  • नमिता गोखले को उनके अंग्रेजी उपन्यास 'थिंग्स टू लीव बिहाइंड' और अनुराधा सरमा पुजारी को असमिया उपन्यास 'इयात एकान आरोन आसिल' के लिए सम्मानित किया गया है।
  • कन्नड़ में डीएस नागभूषण की जीवनी, मलयालम में जॉर्ज ओनाक्कूर की आत्मकथा, कश्मीरी में वली मोहम्मद असीर काश्तावरी के आलोचना कार्य और नेपाली में छबीलाल उपाध्याय की महाकाव्य कविता को सम्मानित किया गया।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं को एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

अन्य विजेता-

कविता: मवादई गहाई (बोडो), संजीव वेरेनकर (कोंकणी), हृषिकेश मल्लिक (उड़िया), मिथेश निर्मोही (राजस्थानी), विंदेश्वरीप्रसाद मिश्र 'विनय' (संस्कृत), अर्जुन चावला (सिंधी) और गोराती वेंकन्ना (तेलुगु)।

लघु कथा: राज राही (डोगरी), किरण गुरव (मराठी), खालिद हुसैन (पंजाबी), निरंजन हांसदा (संथाली) और अंबाई (तमिल)।

नाटक: ब्रत्य बसु (बंगाली) और दया प्रकाश सिन्हा (हिंदी)।

इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2021

भारत में शिक्षा के दायरे का विस्तार करने के अपने काम के लिए गैर-सरकारी संगठन 'प्रथम' को इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2021' (Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament and Development 2021) से सम्मानित किया गया है।


(Image Source: https://Pratham.org)

  • क्यों सम्मानित किया गया? प्रत्येक बच्चे की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए 25 वर्ष से भी अधिक समय से अपने अग्रणी कार्य के लिए;
  • शिक्षा प्रदान करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी के अपने अभिनव प्रयोग के लिए;
  • शिक्षा की गुणवत्ता के नियमित मूल्यांकन के लिए;
  • और बच्चों को कोविड -19 महामारी में स्कूल बंद होने के दौरान सीखने में सक्षम बनाने में समयबद्ध प्रतिक्रिया के लिए।
  • प्रथम: डॉ. माधव चव्हाण और फरीदा लांबे द्वारा मुंबई में 1995 में स्थापित, ‘प्रथम’ ने मुंबई की मलिन बस्तियों में काम शुरू किया और समुदाय आधारित 'बालवाडी' या प्री-स्कूल की स्थापना की।
  • प्रथम की ‘वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट’ (ASER) का अब तीन महाद्वीपों के 14 देशों में शिक्षा परिणामों और सीखने की कमियों का आकलन करने के लिए एक मॉडल के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • 2007 में प्रथम ने अपना प्रमुख कार्यक्रम, 'रीड इंडिया' (Read India) शुरू किया, जिसका उद्देश्य बुनियादी पठन-पाठन और अंकगणित को मजबूत करके बच्चों की शिक्षा में सुधार करना है।
  • पुरस्कार के बारे में: इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार की स्थापना 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा की गई थी। इसमें एक प्रशस्ति पत्र के साथ 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

INCOIS ने हासिल किया भारतीय उद्योग परिसंघ का औद्योगिक नवाचार पुरस्कार 2021

17 दिसंबर, 2021 को 'इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज’ (INCOIS) को 'शीर्ष नवाचार अनुसंधान संस्थान-2021' श्रेणी में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा स्थापित 'औद्योगिक नवाचार पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया।

(Image Source: https://www.innovationawards.ciiinnovation.in/)

  • यह पुरस्कार मछुआरों और समुद्री समुदाय के लिए संभावित मछली पकड़ने के क्षेत्र में एडवाइजरी, महासागर राज्य पूर्वानुमान, उच्च लहर चेतावनी, सुनामी पूर्व चेतावनी सेवाओं आदि जैसी समुद्री सूचना सेवाओं के प्रसार के लिए 'नौवहन और सूचना प्रणाली के लिए गगन-सक्षम नाविक और उपकरण' (GEMINI) के विकास हेतु प्रदान किया गया है।
  • GEMINI प्रणाली मछुआरा समुदाय द्वारा समुद्र में मोबाइल की संचार सीमा से आगे सामना किए जाने वाले प्रमुख और महत्वपूर्ण संचार गतिरोध का समाधान प्रदान करती है।
  • INCOIS को 1999 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में स्थापित किया गया था और यह पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन (ESSO) की एक इकाई है। यह हैदराबाद में स्थित है।

भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021

21 वर्षीया भारतीय अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू ने 13 दिसंबर, 2021 को ‘70वें मिस यूनिवर्स 2021’ का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

(Image Source: https://www.pinkvilla.com/)

  • संधू से पहले केवल दो भारतीयों ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है- 1994 में अभिनेत्री सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता भूपति।
  • मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 70वां संस्करण इजराइल के ईलात (Eilat) में आयोजित किया गया।
  • पराग्वे की 22 वर्षीया 'नादिया फरेरा' दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीया 'लालेला मसवाने' तीसरे स्थान पर रहीं।
  • चंडीगढ़ की मॉडल संधू लोक प्रशासन विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें यह ताज इस प्रतियोगिता की 2020 की विजेता मैक्सिको की ‘एंड्रिया मेजा’ ने पहनाया।
  • संधू ने सौंदर्य क्षेत्र में अपनी शुरुआत 2017 में की थी, जब उन्होंने 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुये 'टाइम्स फ्रेश फेस' प्रतियोगिता जीती थी। बाद में उन्होंने 'LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2021' का खिताब जीता।
  • संधू ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है, जिनमें 'यारा दियां पू बारां' (Yaara Diyan Poo Baran) और 'बाई जी कुट्टंगे' (Bai Ji Kuttange) शामिल हैं।
  • मिस यूनिवर्स 2021 की चयन समिति में अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला भी शामिल थीं।

समुद्र में असाधारण वीरता के लिए आईएमओ पुरस्कार 2021

6 दिसंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) परिषद ने 'भारतीय नौसेना', 'भारतीय तटरक्षक' और 'टगबोट ओशन ब्लिस' (tugboat Ocean Bliss) के मास्टर और चालक दल के सदस्यों को 'एम/टी न्यू डायमंड' (M/T New Diamond) के बचाव अभियान को अंजाम देते समय असाधारण व साहसी प्रयासों के लिए 'समुद्र में असाधारण वीरता के लिए आईएमओ पुरस्कार 2021'(IMO Award 2021 for exceptional bravery at sea) से सम्मानित किया।

(Image Source: https://www.imo.org/)

  • सितंबर 2020 में एम/टी न्यू डायमंड में आग लगने के बाद भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल के बचाव दल के सदस्यों और टगबोट (जहाजों को खींचकर बंदरगाह आदि पर जाने वाली छोटी शक्तिशाली नाव) ओशन ब्लिस के मास्टर और चालक दल ने निरंतर और प्रभावी अग्निशमन अभियान चलाकर गंभीर समुद्री प्रदूषण की घटना को रोका।
  • पुरस्कार के बारे में: समुद्र में व्यक्तिगत रूप से दिखाए गए असाधारण सामुद्रिक कौशल और उत्कृष्ट साहस को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और समुद्र में असाधारण वीरता के लिए आईएमओ पुरस्कार हर साल उन लोगों या समूहों को प्रदान किया जाता है, जो स्वयं के जीवन की परवाह किए बगैर समुद्र में जीवन बचाने के प्रयास में या समुद्री पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने या कम करने के प्रयास में वीरता प्रदर्शित करते हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन: यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जो अंतरराष्ट्रीय नौवहन की संरक्षा और सुरक्षा (safety and security) में सुधार और जहाजों से प्रदूषण को रोकने के उपायों के लिए उत्तरदायी है।
  • 1948 में जिनेवा में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ने औपचारिक रूप से आईएमओ की स्थापना के लिए एक अभिसमय को अपनाया।
  • इस संगठन का मूल नाम 'अंतर-सरकारी समुद्री सलाहकार संगठन' था, लेकिन 1982 में इसका नाम बदलकर अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन(आईएमओ) कर दिया गया था। आईएमओ कन्वेंशन 1958 में लागू हुई।

वर्ष 2021 के लिए 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

प्रख्यात असमिया कवि नीलमणि फूकन जूनियर को वर्ष 2021 के 56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

(Image Source: https://indianexpress.com/)

  • भारत का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार 'ज्ञानपीठ' लेखकों को "साहित्य के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान" के लिए हर साल दिया जाता है।
  • प्रसिद्ध कवि फूकन ने 'सूर्य हेनु नामि अहे ए नोडियेदी' (Surya Henu Nami Ahe Ei Nodiyedi), 'गुलापी जमुर लग्न', और 'कोबिता' का लेखन किया है।
  • वे असम के एक अग्रणी कला समीक्षक हैं, जिनका कार्य लोककथाओं और लोक कला पर केंद्रित है।
  • 90 वर्षीय फूकन को 1990 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था और 2002 में उन्हें साहित्य अकादमी फैलोशिप प्रदान की गई थी।
  • फूकन ज्ञानपीठ प्राप्त करने वाले तीसरे असमिया लेखक हैं। इससे पहले 1979 में ‘बीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य’ और 2000 में ‘ममोनी रईसम गोस्वामी’ को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गयाथा।
  • महान मलयालम कवि 'जी शंकर कुरुप' 1965 में ज्ञानपीठ पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता थे।

वर्ष 2022 के लिए 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

प्रसिद्ध कोंकणी लेखक दामोदर मौउजो को वर्ष 2022 के 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

(Image Source: https://timesofindia.indiatimes.com/)

  • 77 वर्षीय दामोदर मौउजो गोवा के उपन्यासकार, कथाकार, आलोचक और निबन्धकार हैं।
  • वह अपने उपन्यासों जैसे 'कार्मेलिन', और 'सुनामी साइमन', और लघु कथाएँ, जैसे 'टेरेसाज मैन एंड अदर स्टोरीज फ्रॉम गोवा' (Teresa’s Man and Other Stories from Goa) के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • उनका लघु कथाओं का पहला संग्रह 1971 में प्रकाशित 'गैंथन' था।
  • उन्होंने अपने उपन्यास ‘कार्मेलिन’ के लिए 1983 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ जीता था।
  • दामोदर मौउजो ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले दूसरे कोंकणी लेखक हैं। इनसे पूर्व 2006 में कोंकणी भाषा में पहला पुरस्कार ‘रवींद्र केलेकर’ को दिया गया था।

भारतीय गणितज्ञ नीना गुप्ता ने जीता रामानुजन पुरस्कार 2021

10 दिसंबर, 2021 को कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की गणितज्ञ ‘प्रोफेसर नीना गुप्ता’ को 'एफाइन बीजगणितीय ज्यामिति' (Aaffine algebraic geometry) और 'क्रमविनिमेय बीजगणित' (commutative algebra) में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों का 'डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार 2021' ( DST-ICTP-IMU Ramanujan Prize 2021) से सम्मानित किया गया है।

(Image Source: https://newsonair.com/)

  • प्रोफेसर गुप्ता रामानुजन पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला हैं। पहली बार 2005 में यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU) के साथ अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (ICTP) द्वारा यह पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है।
  • रामानुजन पुरस्कार हर साल एक प्रख्यात गणितज्ञ को दिया जाता है, जिनकी उम्र पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष के 31 दिसंबर को 45 वर्ष से कम हो और जिन्होंने विकासशील देशों में उत्कृष्ट शोध कार्य किया है।
  • पुरस्कार ICTP, ट्राइस्टे द्वारा संचालित और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है।
  • नीना गुप्ता को 2019 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए 'शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।
  • 2014 में, उन्हें बीजगणितीय ज्यामिति में एक मूलभूत सवाल 'जारिस्की कैंसलेशन प्रॉब्लम' (Zariski cancellation problem) के समाधान के उनके संस्करण के लिए भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के 'युवा वैज्ञानिक पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया था।
Showing 91-100 of 233 items.