नारी शक्ति पुरस्कार-2021

  • 19 Jan 2022

जनवरी 2022 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।

  • महिला और बाल विकास मंत्रालय हर साल व्यक्तियों/संस्थानों को महिला सशक्तीकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए उनकी सेवा के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करता है।
  • प्रत्येक विजेता को पुरस्कार में रूप में प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
  • सभी व्यक्ति और संस्थान इस पुरस्कार में हिस्सा ले सकते हैं। पुरस्कारों की अधिकतम संख्या (व्यक्तिगत और संस्थागत सहित) 15 हो सकती है।
  • नारी शक्ति पुरस्कार-2021 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यानी 8 मार्च, 2022 को प्रदान किया जाएगा।