तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 7 जनवरी, 2022 को 'तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020' (3rd National Water Awards-2020) की घोषणा की।
(Image Source: https://secure.mygov.in/)
- सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में, उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, इसके बाद राजस्थान और तमिलनाडु का स्थान है।
- मंत्रालय द्वारा 2018 में राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की शुरुआत की गई थी। इस वर्ष, 11 विभिन्न श्रेणियों में कुल 57 पुरस्कारों की घोषणा की गई।
- भारत की वर्तमान पानी की आवश्यकता प्रति वर्ष लगभग 1,100 बिलियन क्यूबिक मीटर होने का अनुमान है, जिसके वर्ष 2050 तक 1,447 बिलियन क्यूबिक मीटर तक बढ़ जाने का अनुमान है।
अन्य प्रमुख विजेताओं की सूची
- सर्वश्रेष्ठ जिला - उत्तर क्षेत्र: मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
- सर्वश्रेष्ठ जिला - दक्षिण क्षेत्र: तिरुवनंतपुरम (केरल)
- सर्वश्रेष्ठ जिला - पूर्वी क्षेत्र: पूर्वी चंपारण (बिहार)
- सर्वश्रेष्ठ जिला - पश्चिम क्षेत्र: इंदौर (मध्य प्रदेश)
- सर्वश्रेष्ठ जिला - पूर्वोत्तर क्षेत्र: गोलपारा (असम)
- सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत - उत्तर क्षेत्र: धसपड़ (जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड)
- सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत - दक्षिण क्षेत्र: येलेरामपुरा पंचायत (जिला टुमकुरू, कर्नाटक)
- सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत - पूर्वी क्षेत्र: तेलारी पंचायत (जिला गया, बिहार)
- सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत - पश्चिम क्षेत्र: तख्तगढ़ (जिला साबरकांठा, गुजरात)
- सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत - पूर्वोत्तर क्षेत्र: सियालसिर (जिला सिरचिप, मिजोरम)
- सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय: वापी शहरी स्थानीय निकाय (गुजरात)
- सर्वश्रेष्ठ मीडिया (प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक): मिशन पानी (नेटवर्क 18)
- सर्वश्रेष्ठ स्कूल: राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, कावेरीपट्टिनम (तमिलनाडु)
- परिसर उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान/आरडब्ल्यूए/धार्मिक संगठन: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (जम्मू)
- सर्वश्रेष्ठ उद्योग: वेलस्पन इंडिया टेक्सटाइल लिमिटेड (गुजरात)
- सर्वश्रेष्ठ एनजीओ: कोस्टल सैलिनिटी प्रिवेंशन सेल‚ अहमदाबाद
- सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ: पंचगछिया एमडीटीडब्ल्यू डब्ल्यूयूए, हुगली (पश्चिम बंगाल)
- कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग: आईटीसी लिमिटेड, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे