गणतंत्र दिवस की झांकी

  • 20 Jan 2022

स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर आधारित 'पश्चिम बंगाल की झांकी' को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड 2022 से बाहर करने के केंद्र सरकार के फैसले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हैरानी जताई है। इस वर्ष प्रतिभागियों को दी गई थीम 'भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष' है।

  • गणतंत्र दिवस परेड और समारोहों के लिए जिम्मेदार रक्षा मंत्रालय हर साल सितंबर के आसपास, सभी राज्यों, केंद्र-शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार के विभागों और कुछ संवैधानिक संस्थाओं को झांकी के माध्यम से परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।
  • दो अलग-अलग राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों की झांकियां एक जैसी नहीं हो सकतीं, क्योंकि झांकियां मिलकर देश की विविधता को प्रदर्शित करती हैं।
  • राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश/विभाग का नाम झांकी में आगे की तरफ हिंदी, पीछे अंग्रेजी और किनारों पर एक क्षेत्रीय भाषा में लिखा जाना चाहिए। झांकी में किसी लोगो (logos) का कोई लेखन या उपयोग नहीं किया जा सकता है।
  • रक्षा मंत्रालय कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला, नृत्यकला आदि जैसे क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों की एक विशेषज्ञ समिति का गठन करता है, जो प्रस्तावित झांकी को शॉर्टलिस्ट करने में मदद करती है।