सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
एनएलसी इंडिया लिमिटेड की नई पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन नीति
- 20 Jan 2022
केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 17 जनवरी, 2022 को एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) की ‘नई पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन नीति’ (New Rehabilitation & Resettlement Policy) का शुभारंभ किया।
महत्वपूर्ण तथ्य: नई पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन नीति 'NLCIL खान क्षेत्र' के भूमि मालिकों के लिए लागू की गई है।
- एनएलसी इंडिया लिमिटेड, कोयला मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
- NLCIL और तमिलनाडु सरकार प्रभावित लोगों के लिए उपलब्ध कई विकल्पों के साथ एक बहुत ही लचीली पुनर्वास नीति तैयार कर रही है।
- नई नीति में परियोजना प्रभावित परिवारों को अधिक सुविधाएं देने का प्रावधान है।
- NLCIL ने स्किल इंडिया मिशन के तहत युवाओं को कौशल विकास प्रदान करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
NLCIL: NLCIL ने 1956 में तमिलनाडु में लिग्नाइट खनन और लिग्नाइट आधारित बिजली उत्पादन में अपना परिचालन शुरू किया।
- छ: दशकों से अधिक की अवधि में, कंपनी कोयला आधारित बिजली उत्पादन, अक्षय ऊर्जा मुख्य रूप से सौर और कोयला खनन में विविधता लाई है।
- इस प्रक्रिया में, कंपनी ने 50.60 मिलियन टन प्रति वर्ष खनन और 6,061 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता के साथ पूरे भारत में उपस्थिति दर्ज कराई है।


