79वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स

  • 31 Jan 2022

10 जनवरी, 2022 को 79वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की घोषणा की गई है। ये पुरस्कार 'हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन' द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

  • सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर (ड्रामा): द पावर ऑफ द डॉग
  • सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज (ड्रामा): सक्सेसन
  • सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज (म्यूजिकल या कॉमेडी): हैक्स
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (म्यूजिकल या कॉमेडी): वेस्ट साइड स्टोरी
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (मोशन पिक्चर): जेन कैंपियन (द पावर ऑफ द डॉग)
  • मोशन पिक्चर (ड्रामा) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: निकोल किडमैन (बीइंग द रिकार्डो)
  • मोशन पिक्चर (म्यूजिकल या कॉमेडी) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: राशेल जेग्लर (वेस्ट साइड स्टोरी)
  • टेलीविजन सीरीज (ड्रामा) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: माइकेला जे रोड्रिगेज (पोज)
  • टेलीविजन सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (म्यूजिकल या कॉमेडी): जीन स्मार्ट (हैक्स)
  • मोशन पिक्चर (नाटक) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: विल स्मिथ (किंग रिचर्ड)
  • मोशन पिक्चर (म्यूजिकल या कॉमेडी) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: एंड्रयू गारफील्ड (टिक, टिक ... बूम)
  • टेलीविजन सीरीज (ड्रामा) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जेरेमी स्ट्रॉन्ग (सक्सेसन)
  • सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन अभिनेता (म्यूजिकल या कॉमेडी): जेसन सुदेकिस (टेड लासो)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (टेलीविजन): सारा स्नूक (सक्सेसन)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (टेलीविजन): ओ येओंग-सु (स्क्विड गेम)
  • मोशन पिक्चर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: एरियाना देबोस (वेस्ट साइड स्टोरी)
  • मोशन पिक्चर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: कोडी स्मिट-मैकफी (द पावर ऑफ द डॉग)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मोशन पिक्चर): केनेथ ब्रानघ (बेलफास्ट)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (गैर-अंग्रेजी भाषा): ड्राइव माई कार (जापानी फिल्म)
  • सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर (एनिमेटेड): एनकांटो (Encanto)