कथक नृतक पंडित बिरजू महाराज का निधन

  • 31 Jan 2022

देश के प्रसिद्ध कथक नृतक पंडित बिरजू महाराज का 17 जनवरी, 2022 को दिल्ली में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे।

(Image Source: https://www.firstpost.com/)

  • बिरजू महाराज का जन्म कथक नृत्य के लिए प्रसिद्ध एक परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम बृजमोहन नाथ मिश्र था।
  • लखनऊ के कालका-बिंदादीन घराने से ताल्लुक रखने वाले महाराज अपनी संपूर्ण लय और अभिव्यंजक हावभाव भाषा के लिए जाने जाते थे।
  • उन्हें एक शानदार कोरियोग्राफर के रूप में भी जाना जाता था, और उन्होंने नृत्य-नाटकों को लोकप्रिय बनाने में मदद की। उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का भी अभ्यास किया और वे एक गायक थे।
  • बिरजू महाराज ने बॉलीवुड में कई गानों को कोरियोग्राफ किया है, जिनमें देवदास (2002) में 'काहे छेड़े मोहे' और बाजीराव मस्तानी (2015) में 'मोहे रंग दो लाल' शामिल हैं।
  • पंडित बिरजू महाराज को वर्ष 1986 में प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2012 में, उन्होंने फिल्म 'विश्वरूपम' के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

अन्य पुरस्कार व सम्मान: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, संगम कला पुरस्कार और लता मंगेशकर पुरस्कार।