ऑक्सफैम रिपोर्ट 'इनइक्वेलिटी किल्स'

  • 31 Jan 2022

ऑक्सफैम इंडिया ने 16 जनवरी, 2022 को 'इनइक्वेलिटी किल्स' (Inequality Kills) रिपोर्ट जारी की।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह रिपोर्ट 'इनइक्वेलिटी किल्स: इंडिया सप्लीमेंट 2022' (Inequality Kills: India Supplement 2022) शीर्षक से जारी की गई।

  • भारत में 84% परिवारों की आय में 2021 में गिरावट आई है। साथ ही भारतीय अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 हो गई है।
  • 2021 में, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सामूहिक संपत्ति 775 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। उसी वर्ष, राष्ट्रीय संपत्ति में निम्न स्तर की 50 फीसदी आबादी का हिस्सा मात्र 6% रहा।
  • महामारी के दौरान (मार्च 2020 से 30 नवंबर, 2021 तक) भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 313 अरब डॉलर से बढ़कर 719 अरब डॉलर हो गई है।
  • इस बीच, 4.6 करोड़ से अधिक भारतीयों के 2020 में अत्यधिक गरीबी के दलदल में फँसने का अनुमान है।
  • रिपोर्ट के अनुसार भारत में 98 सबसे अमीर परिवारों पर 4% संपत्ति कर 2 से अधिक वर्ष के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की फंडिंग कर सकता है, 17 वर्ष तक देश के मध्याह्न-भोजन कार्यक्रम के लिए फंडिंग कर सकता है।
  • 98 सबसे अमीर अरबपति परिवारों पर 1% संपत्ति कर सात वर्ष से अधिक समय के लिए आयुष्मान भारत योजना या एक वर्ष के लिए भारत सरकार के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग को वित्तपोषित कर सकता है।