नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

  • 31 Jan 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी, 2022 को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया, जहां स्वतंत्रता सेनानी की एक भव्य प्रतिमा जल्द ही लगाई जाएगी।

(Image Source: https://twitter.com/narendramodi/)

महत्वपूर्ण तथ्य: नेताजी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में होलोग्राम को छत्र (Canopy) के नीचे स्थापित किया गया है, जहां 1968 तक किंग जॉर्ज पंचम की एक प्रतिमा थी।

  • होलोग्राम का सटीक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए उस पर नेताजी की त्रि-आयामी (3-D) तस्वीर लगाई गई है।
  • होलोग्राम प्रतिमा 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी है, जो वास्तविक ग्रेनाइट प्रतिमा के समान है, और यह सूर्यास्त से सूर्योदय तक हर रोज तब तक चमकता रहेगा, जब तक वास्तविक मूर्ति नहीं तैयार हो जाती।
  • काले ग्रेनाइट की वास्तविक मूर्ति, राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, दिल्ली के महानिदेशक अद्वैत गडनायक की अध्यक्षता में एक टीम द्वारा बनाई जाएगी।