सामयिक - 14 September 2023
उत्तर-पूर्वी अफ्रीकी देश में डैनियल तूफान
उत्तरी अफ्रीकी देश के पूर्वी हिस्सों में 10 सितंबर, 2023 को आए डैनियल तूफान के कारण व्यापक क्षति हुई है।
- डेनियल, एक तीव्र भूमध्यसागरीय तूफ़ान है। तीव्र भूमध्यसागरीय तूफ़ान को "मेडिकेन" (medicane) भी कहा जाता है।
- इस तूफान ने भूमध्य सागर में जाने से पहले ग्रीस में विनाशकारी बाढ़ ला दी थी जो एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात में बदल गई।
- डैनियल तूफान के कारण लीबिया में 5,000 से अधिक लोगों के मारे जाने और 10 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है।
- समुदी तूफान डैनियल की वजह से सबसे ज़्यादा खराब स्थिति लीबिया के समुद्री तट के किनारे स्थित शहर डर्ना (Derna) की है। डेर्ना में दो डैम थे, तूफान और बाढ़ से ये टूट गए।
- लीबिया के प्रधानमंत्री ने 11 सितंबर, 2023 को तीन दिन के शोक की घोषणा की और देश भर में झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया।
सुवेन फार्मास्युटिकल्स में FDI की मंजूरी
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 13 सितंबर, 2023 को भारतीय कंपनी सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में साइप्रस की बेरहायन्दा लिमिटेड द्वारा 9589 करोड़ रुपये तक के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को स्वीकृति दी ।
- सरकार की इस मंजूरी के तहत सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के 76 प्रतिशत इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया जाएगा।
- भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI), भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा प्रस्ताव के मूल्यांकन के बाद इसे मंजूरी दी गई है।
- स्वीकृत विदेशी निवेश का लक्ष्य संयंत्र और उपकरणों में निवेश के माध्यम से नये रोजगारों का सृजन करते हुए भारतीय कंपनी सुवेन फार्मास्यूटिकल्स की क्षमता का विस्तार करना है।
- मौजूदा एफडीआई नीति के अनुसार, ग्रीनफील्ड फार्मास्युटिकल परियोजनाओं में स्वचालित व्यवस्था के तहत 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति है।
- विगत 5 वर्षों (2018-19 से 2022-23 तक) के दौरान फार्मास्युटिकल क्षेत्र में कुल एफडीआई प्रवाह 43,713 करोड़ रुपये रहा है।
- पिछले वित्तीय वर्ष में इस क्षेत्र में एफडीआई में 58 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है।
DMRC और BEL ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 13 सितंबर, 2023 को स्वदेशी संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली (i-CBTC) विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- यह साझेदारी रेल परिवहन में नवाचार को बढ़ावा देगी, लागत कम करेगी और ट्रेन नियंत्रण सिग्नलिंग सिस्टम के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी।
- संचार-आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली रेल बुनियादी ढांचे का कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए ट्रेन संचालन को अनुकूलित करेगी और यात्री सेवाओं को बढ़ाएगी।
आईसीसी द्वारा 13 सितंबर, 2023 को जारी वनडे रैंकिंग में किस भारतीय बल्लेबाज को दूसरे स्थान पर रखा गया है ? -- शुभमन गिल |
हाल ही में भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (एसईसीआई) में निदेशक (वित्त) किन्हें नियुक्त किया गया है? -- जोशीत रंजन सिकिदर |
भारत को वायुसेना के लिए 13 सितंबर, 2023 को किस देश से पहला C-295 MW परिवहन विमान मिला? -- स्पेन |
7,210 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ चार वर्ष (2023 से आगे) के लिए एक केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में ई-कोर्ट परियोजना चरण-3 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से कब मंजूरी दी गई? -- 13 सितंबर, 2023 |
केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्किल इंडिया डिजिटल (एसआईडी) का शुभारम्भ कब किया? -- 13 सितंबर, 2023 |
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 13 सितंबर, 2023 को स्वदेशी संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली विकसित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है? -- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड |
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 13 सितंबर, 2023 को ‘आयुष्मान भव’ अभियान के साथ-साथ आयुष्मान भव पोर्टल का शुभारंभ कहाँ किया? -- गांधीनगर |
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक तीन वर्षों में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए किस योजना के विस्तार को मंजूरी दी? -- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें