क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही के एक अध्ययन के अनुसार बृहदान्त्र (कोलन) के कौन-से दो प्रकार के पॉलीप एक साथ पाए जाने पर आंत्र कैंसर (Bowel Cancer) का जोखिम उल्लेखनीय रूप से बढ़ जाता है?
उत्तर: एडेनोमास और सेरेटेड पॉलीप
प्रश्न: 2026 के ‘नमन अवॉर्ड्स’ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान, ‘कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ किसे प्रदान किया गया?
उत्तर: रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़
प्रश्न: जम्मू एवं कश्मीर के किस जिले में ₹100 करोड़ के एकीकृत एक्वा पार्क की स्थापना की जाएगी?
उत्तर: अनंतनाग
प्रश्न: मार्च 2026 में हिरासत रद्द होने से पूर्व सोनम वांगचुक को किस कानून के तहत हिरासत में लिया गया था?
उत्तर: राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम
प्रश्न: मार्च 2026 में भारत सरकार ने स्वामित्व मानदंडों तथा कैप्टिव विद्युत उत्पादन संयंत्रों के सत्यापन को स्पष्ट करने के लिए कौन-से नियम अधिसूचित किए?
उत्तर: विद्युत (संशोधन) नियम, 2026