सामयिक

खेल समाचार :

नोवाक जोकोविच ने एडिलेड इंटरनेशनल1 खिताब जीता

सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने 8 जनवरी, 2023 को अमेरिका के सेबेस्टियन कोरडा को हराकर एडिलेड इंटरनेशनल1 काखिताब जीत लिया।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 शुरू होने से पहले ही नोवाक जोकोविच ने यह ख़िताब अमेरिका के गैर वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन कोरडा को 6-7, 7-6, 6-4 से हराकर जीता।
  • यह जोकोविच के करियर का 92वां सिंगल्स खिताब है।
  • जोकोविच अब ओपन एरा में सबसे अधिक पुरुष एकल खिताबों की सूची में राफेल नडाल के साथ चौथे स्थान पर हैं।
  • केवल जिमी कोनर्स (109), रोजर फेडरर (103) और इवान लेंडल (94) जोकोविच से आगे हैं।
  • इन्होंने 2019 की शुरुआत से अब तक ऑस्ट्रेलिया में लगातार 34 मैच जीते हैं।

विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कोनेरू हम्पी को रजत पदक

कोनेरू हम्पी ने 30 दिसंबर, 2022 को अल्माटी (कजाकिस्तान) में संपन्न एफआईडीई वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में रजत पदक जीता।

स्वर्ण पदक विजेता ;- महिला वर्ग में कजाकिस्तान की बिबिसारा बालाबायेवा नेस्वर्ण पदक जीता

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • वह 12.5 अंकों के साथ कजाकिस्तान की विजेता बिबिसारा बालाबायेवा से सिर्फ आधा अंक पीछे रहीं।
  • इससे पूर्व हम्पी ने 2019 की विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का ख़िताब जीता था
  • यह 29 और 30 दिसंबर को अल्माटी (कजाकिस्तान) में आयोजित किया गया था।
  • पुरुष वर्ग में मैग्नस कार्लसन ने जीत हासिल की तथा वह शतरंज के इतिहास में शास्त्रीय शतरंज विश्व चैम्पियनशिप, रैपिड विश्व चैम्पियनशिप और ब्लिट्ज विश्व चैम्पियनशिप एक ही समय में जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

रैपिड और ब्लिट्ज इवेंट में भारतीय पदक विजेता

  • तीन भारतीय विश्वनाथन आनंद, कोनेरू हम्पी और सविता श्री ने एफआईडीई वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में पदक जीते हैं।
  • विश्वनाथन आनंद ने साल 2017 के वर्ल्ड रैपिड में स्वर्ण पदक और वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

एफआईडीई (FIDE)

  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ या फ्रेंच परिवर्णी शब्द एफआईडीई एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है
  • इसकी स्थापना 20 जुलाई 1924 को पेरिस, फ्रांस में हुई थी |

IBA युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्‍केबाजी चैंपियनशिप, 2022

26 नवंबर, 2022 को संपन्न IBA युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के कुल 11 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया

इस प्रतियोगिता का आयोजन 11-26 नवम्वर 2022 तक किया गया था

आयोजन स्थल ;- लानुसिया (स्पेन )

शीर्ष स्थान प्राप्त देश

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

उज्बेकिस्तान

5

3

2

10

2

भारत

4

3

4

11

3

इंग्लैंड

2

2

3

7

भारतीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी

  • विश्वनाथ सुरेश, पुरुषों के 48 किग्रा में
  • देविका घोरपड़े , महिलाओं के 52 किग्रा में
  • वंशज, पुरुषों के 63.5 किग्रा में
  • रवीना महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में

रजत पदक विजेता

  • भावना शर्मा, महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में
  • आशीष, पुरुषों के 54 किग्रा वर्ग में
  • कीर्ति महिलाओं के 81+ किग्रा वर्ग में

कांस्य पदक विजेता

तमन्ना (50 किग्रा), कुंजारानी देवी थोंगम (60 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा) और लशु यादव (70 किग्रा) ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। सभी महिला खिलाडी हैं ।

राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में लवलीना बोरगोहेन और निकहत ज़रीन ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य:-

  • इस प्रतियोगिता में रेलवे की टीम पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य के साथ 10 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रही।
  • मध्य प्रदेश दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा।
  • फाइनल में लवलीना ने सर्विसेज की अरुंधति चौधरी को और निकहत ने रेलवे की अनामिका को पराजित कर विजय प्राप्त किया ।
  • हरियाणा की मनीषा और स्वीटी बूरा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की साक्षी, मध्य प्रदेश की मंजू बम्बोरिया ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण

16 दिसंबर, 2022 को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में ‘हॉकी विश्व कप ट्रॉफी’ का अनावरण किया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 5 दिसंबर, 2022 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा भुबनेश्वर में राष्ट्रव्यापी ट्रॉफी टूर का शुभारंभ किया गया था।
  • यह ट्रॉफी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जाएगी।
  • 25 दिसंबर को ओडिशा लौटने से पहले यह ट्रॉफी 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करेगी एवं प्रशंसकों तथा जनता को प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

पुरुष हॉकी विश्व कप-2023

  • विश्व कप की मेजबानी 13 से 29 जनवरी, 2023 तक भुबनेश्वर और राउरकेला द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।
  • मैच राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम और भुबनेश्वर के प्रतिष्ठित कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
  • प्रत्येक 4 वर्ष में हॉकी विश्व कप का आयोजन किया जाता है।

19वें अंतर्राष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड-2022

2 से 12 दिसंबर, 2022 तक भारत ने कोलंबिया के बोगोटा में आयोजित 19वें अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड (IJSO) 2022 में 6 स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष रैंक हासिल किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस प्रतियोगिता में भारत के कुल 6 छात्रों ने हिस्सा लिया और प्रत्येक ने एक-एक स्वर्ण अर्जित किया।
  • इस प्रतियोगिता में 35 देशों के 203 छात्रों ने भाग लिया था।
  • यह लगातार तीसरा वर्ष है तथा कुल मिलाकर चौथा वर्ष है, जिसमे भारत ने "ऑल-गोल्ड" प्रदर्शन किया है।
  • IJSO में कुल 20 स्वर्ण, 42 रजत और 59 कांस्य पदक प्रदान किए गए; जिसमें भारत ने 6 स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र देश होने के नाते सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार जीता।
  • भारतीय दल के 3 सदस्यों ने भी प्रायोगिक श्रेणी में संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।
  • ओलंपियाड कार्यक्रम के लिए होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) देश का नोडल केंद्र है।
  • भारत के विजेता- अरित्रा मल्होत्रा (दिल्ली), राजदीप मिश्रा (गुजरात), अवनीश बंसल (उत्तराखंड), वासु विजय (राजस्थान), देवेश पंकज (महाराष्ट्र), बनीब्रता मजी (आन्ध्र प्रदेश)।
  • इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड के बारे में- यह प्रतियोगिता सोलह वर्ष से कम उम्र के छात्रों के लिए प्राकृतिक विज्ञान में एक वार्षिक व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिता है।
  • यह युवाओं की सामान्य शिक्षा और उनके जीवन के सभी पहलुओं में प्राकृतिक विज्ञान के महत्व को मान्यता देने के लिए स्थापित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयास में उत्कृष्टता की खोज को बढ़ावा देना और पुरस्कृत करना है।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स-2022

11 दिसंबर, 2022 को बैंकाक में पुरुषों के बैडमिंटन के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन ने सीजन-एंड वर्ल्ड टूर फाइनल्स में इंडोनेशियाई ऐस एंथोनी गिंटिंग को हराकर पुरुष एकल ख़िताब जीता।

महिला एकल फाइनल-

  • मौजूदा विश्व चैम्पियन जापान की अकाने यामागुची ने ताइवान की ताई जू यिंग को पराजित कर महिला एकल का खिताब जीता।
  • यामागुची ने महिलाओं के एकल फाइनल में 21-18, 22-20 से जीत हासिल की।

बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप-2022

29 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 तक थाईलैंड के नॉनथबुरी, में ‘बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप-2022 का आयोजन किया गया।

  • भारत ने बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2022 को 5 पदक-3 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ समाप्त किया।
  • उन्नति बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2022 में 17 वर्ष से कम उम्र के महिला सिंगल्स में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
  • चैंपियनशिप पुरुषों और महिलाओं की अंडर 15 और अंडर 17 वर्ग के लिए आयोजित की गई थी। इसमें एकल, युगल और मिश्रित युगल खिताब शामिल थे।
  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने साल 2018 में भी 5 पदक जीते थे; जबकि, 2019 संस्करण में इन्होंने 2 पदक जीते थे।

भारतीय पदक विजेता सूची -

वर्ग

विजेता

पदक

अडर-17 महिला एकल

उन्नति हुड्डा

रजत पदक

अंडर-15 महिला एकल

अनीश थोप्पानी

रजत पदक

15 पुरुष एकल

ज्ञान दत्तू

कांस्य पदक

अंडर-17 पुरुष युगल

अर्श मोहम्मद और संस्कार सारस्वत

रजत पदक

अंडर-15 पुरुष युगल

ब्योर्न जैसन और आतिश श्रीनिवास पीवी

कांस्य पदक

GK फैक्ट

  • बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप पहली बार 1997 में आयोजित किया गया था
  • तब से यह प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जा रहा है। कोविड महामारी के कारण वर्ष 2020 और 2021 संस्करण आयोजित नहीं हुआ था।

फुटबॉल कप्तान बाबू मणि

हाल ही में पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाबू मणि का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • ये 1980 के दशक में भारतीय फुटबॉल टीम का अभिन्न अंग थे, वर्ष 1984 के नेहरू कप के दौरान कोलकाता में अर्जेंटीना के खिलाफ भारत के लिए अपना पहला मैच खेलाऔर इस तरह देश के लिएकुल 55 मैच खेला था।
  • वह 1984 में एशियाई फुटबॉल परिसंघ एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय दल का सदस्य थे|
  • ये उस भारतीय टीम के भी सदस्य थे, जिसने दक्षिण एशियाई खेलों के 1985 और 1987 के संस्करणों में स्वर्ण पदक जीता था।
  • 1986 और 1988 में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली बंगाल टीम का भी हिस्सा थे।
  • उन्होंने कोलकाता के शीर्ष तीन क्लबों, मोहम्मडन स्पोर्टिंग, मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के लिए फेडरेशन कप, आईएफए शील्ड, डुरंड कप, रोवर्स कप आदि घरेलू फुटबॉल कप जीते।

मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर शतरंज टूर्नामेंट-2022

हाल ही में आयोजित हुए ‘मेल्टवाटर चैंपियंस चेस टूर शतरंज-2022के फाइनल में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने ऑनलाइन चेस में अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित करते हुए एक राउंड शेष रहते खिताबी जीत हासिल कर लिया।

  • विश्व चैंपियन ने भारत के 17 वर्षीय रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा को हराकर सत्र के अंतिम मुकाबले में जीत हासिल की।
  • पोलैंड के विश्व कप विजेता जान क्रिस्टोफ डूडा 2 जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • इस इवेंट में कार्लसन ने 16 बाजियों में से 14 जीतीं और 6 मैचों में विजयी रहे।
  • भारत के 19 वर्षीय अर्जुन एरिगैसी ने लिएम कुआंग ली को पराजित कर तालिका में चौथे स्थान पर हैं।
Showing 91-100 of 483 items.