सामयिक

खेल समाचार :

स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज

इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट की उपलब्धि प्राप्त करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बने।

  • ब्रॉड ने यह उपलब्धि ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट के दौरान प्राप्त की।
  • उन्होंने मैच के पहले दिन 600 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के लिए ट्रैविस हेड का महत्वपूर्ण विकेट लिया।
  • यह उपलब्धि पाने वाले एकमात्र अन्य तेज गेंदबाज इंग्लैंड के ही जेम्स एंडरसन हैं।
  • स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सर्वकालिक सूची में पांचवें स्थान पर हैं, जबकि जेम्स एंडरसन तीसरे स्थान पर हैं।

अंशुमन झिंगरन, नॉर्थ चैनल पार करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति

भारत के ओपन वॉटर तैराक अंशुमन झिंगरन ने 17 जुलाई, 2023 को नॉर्थ चैनल पार कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

  • अंशुमन नॉर्थ चैनल पार करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गये हैं ।
  • अंशुमन ने इस उपलब्धि के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
  • 1947 के बाद से चैनल पार करने वाले अंशुमन 114वें व्यक्ति हैं।

नॉर्थ चैनल :- नॉर्थ चैनल, उत्तरी आयरलैंड के उत्तरपूर्वी तट और स्कॉटलैंड के दक्षिण-पश्चिमी तट के बीच स्थित है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने बैडमिंटन में गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया

सात्विकसाईराज ने बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज हिट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने अपने स्मैश से 565 किमी/घंटा की गति दर्ज की है।

  • विश्व रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2023 को इंडोनेशिया ओपन में बनाया गया था और उस दिन के गति माप नतीजों के आधार पर इसकी पुष्टि 18 जुलाई को की गई।
  • सात्विक ने चिराग शेट्ठी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन जीता था।
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड मलेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ी टैन बून हेओंग के नाम था।
  • महिला वर्ग में मलेशिया की टैन पर्ली ने 438 किमी/घंटा की गति के साथ सबसे तेज हिट का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

आईसीसी की महिला एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में स्मृति मंधाना छठे स्थान पर

भारतीय महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की 18 जुलाई, 2023 को जारी महिला वनडे रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गई हैं।

  • भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 स्थान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर आ गई हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले स्थान पर एवं इंग्लैंड की नताली सीवर ब्रंट दूसरे स्थान पर हैं।
  • गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल राजेश्वरी गायकवाड़ (नौवें स्थान पर) अकेली भारतीय गेंदबाज हैं।
  • ऑलराउंडर की सूची में दीप्ति शर्मा (सातवें स्थान पर) शीर्ष 10 में शामिल अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं।

एशियाई एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप 2023

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन थाईलैंड के बैंकॉक में 12 से 16 जुलाई तक आयोजित किया गया था।

  • एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत, जापान और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
  • एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत ने 6 स्वर्ण, 12 रजत और 9 कास्य पदक सहित कुल 27 पदक जीते।

पदक तालिका में शीर्ष देश-

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

जापान

16

11

10

37

चीन

8

8

6

22

भारत

9

6

12

27

श्रीलंका

3

2

3

8

कतर

2

1

1

4

विंबलडन चैंपियनशिप 2023

लंदन में हुए विंबलडन 2023 पुरुष एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज ने 7 बार विजेता रहे नोवाक जोकोविच को हराकर चैंपियनशिप में अपना पहला खिताब जीता।

  • अल्काराज विंबलडन जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
  • अल्काराज रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जबकि जोकोविच दूसरे स्थान पर हैं।

विजेताओं की सूची :-

कटेगरी

विजेता

उप- विजेता

पुरुष एकल

कार्लोस अल्काराज़ (स्पेन)

नोवाक जोकोविच (सर्बिया)

महिला एकल

मर्केटा वोंद्रौसोवा (चेक गणराज्य)

ओंस जाबेर (टियुनिशिया)

पुरुष युगल

वेस्ले कूलहोफ एवं नीलस्कुपस्की

होराचियो ज़ेबल्लोस एवं मार्सेल ग्रैनोलर्स

महिला युगल

बारबोरा स्ट्रिकोवा एवं सीह सु-वेई

एलिस मर्टेंस और स्टॉर्म सैंडर्स

मिश्रित युगल

मेट पविक एवं ल्युदमी लाकिचेनोक

जूयी फैन एवं जोरन व्लीजेन

पृथ्वीराज टोंडिमन ने आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में कांस्य पदक जीता

भारतीय निशानेबाज पृथ्वीराज टोंडिमन ने 16 जुलाई, 2023 को इटली में आईएसएसएफ शॉटगन विश्वकप लोनेटो 2023 में पुरूषों की ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

  • ब्रिटेन के निशानेबाज नाथन हेल्स ने स्वर्ण पदक जबकि चीन के क्यूई यिंग ने रजत पदक जीता।
  • पृथ्वीराज ने इससे पूर्व इसी वर्ष मार्च में दोहा में आयोजित आईएसएसएफ शॉटगन में कांस्य पदक जीता था।
  • लोनेटो में भारत पदक तालिका में नौवें स्थान पर है।
  • इटली की आईएसएसएफ शॉटगन विश्वकप प्रतियोगिता पेरिस 2024 ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धा है।

निषाद कुमार ने पेरिस में पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

भारत के निषाद कुमार ने 12 जुलाई, 2023 को पेरिस में पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता।

  • निषाद कुमार ने यह पदक ऊंची कूद की टी-47 प्रतिस्पर्धा में जीता।
  • इस जीत के साथ निषाद इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे एथलीट बन गए हैं।
  • 2023 के विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले शीर्ष चार एथलीट को 2024 के पैरा एथलेटिक्स खेलों में प्रवेश की पात्रता मिल जाएगी।

लक्ष्‍य सेन ने कनाडा ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 जीता

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने 9 जुलाई, 2023 को कनाडा ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 में पुरुष एकल का खिताब जीता ।

  • कनाडा के केलगेरी में लक्ष्य ने चीन के ली शी फेंग को 21-18, 22-20 से हराकर यह खिताब जीता।
  • लक्ष्य जनवरी 2022 में इंडिया ओपन का खिताब भी जीत चुके हैं।
  • मेंस सिंगल्स में लक्ष्य की वर्तमान वर्ल्ड रैंकिंग 19 है।

विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप, 2023 में भारत ने 11 पदक जीते

आयरलैंड में 3 से 9 जुलाई 2023 तक आयोजित ‘विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप’, 2023 में भारत ने 11 पदक जीते।

  • भारत 6 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा है।
  • कोरिया ने 6 स्वर्ण और 4 रजत पदक सहित कुल 10 पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा।
  • पार्थ सालुंखे ‘रिकर्व वर्ग’ में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए हैं।

विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2023 U21 पदक विजेता

तीरंदाज

वर्ग

पदक

प्रियांश

मिश्रित पुरुष व्यक्तिगत

स्वर्ण

पार्थ सालुंखे

रिकर्व पुरुषों का व्यक्तिगत

स्वर्ण

अवनीत कौर और प्रियांश

मिश्रित मिश्रित टीम

स्वर्ण

अवनीत कौर, परनीत कौर और प्रगति

कंपाउंड महिला टीम

स्वर्ण

पार्थ सालुंखे और रिद्धि

रिकर्व मिश्रित टीम

कास्य

भजन कौरी

महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व

कास्य

विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2023 U18 पदक विजेता

तीरंदाज

वर्ग

पदक

ऐश्वर्या शर्मा, अदिति गोपीचंद स्वामी और एकता रानी

कंपाउंड महिला टीम

स्वर्ण

अदिति गोपीचंद स्वामी

मिश्रित महिलाएँ व्यक्तिगत

स्वर्ण

मानव गणेशराव जाधव, पवन गाट और गणेश मणिरत्नम

कंपाउंड पुरुष टीम

रजत

ऐश्वर्या शर्मा और मानव गणेशराव जाधव

मिश्रित मिश्रित टीम

कास्य

उज्जवल धामा, गोल्डी मिश्रा और अगस्त्य सिंह

रिकर्व पुरुष टीम

कास्य

Showing 21-30 of 480 items.