स्कूल शिक्षा गुणवत्ता रैंकिंग 2023-24

  • 20 Jun 2025

18 जून 2025 को , केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2.0 रिपोर्ट के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2023-24 में चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा गुणवत्ता में देश में शीर्ष स्थान पर रहा, जबकि मेघालय का स्थान सबसे नीचे रहा।

मुख्य तथ्य:

  • स्कोरिंग और ग्रेडिंग: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 1,000 अंकों के पैमाने पर आंका गया; चंडीगढ़ ने 703 अंक (Prachesta-1 ग्रेड) के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि मेघालय को सबसे कम 417 अंक (Akanshi-3 ग्रेड) मिले।
  • शीर्ष प्रदर्शनकर्ता: चंडीगढ़ के बाद पंजाब (631.1), दिल्ली (623.7), गुजरात (614.4), ओडिशा, केरल, दमन और दीव, हरियाणा, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान Prachesta-3 श्रेणी (581-640 अंक) में रहे।
  • निम्न प्रदर्शनकर्ता: मेघालय (417 अंक) सबसे नीचे रहा; अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, बिहार, असम, तेलंगाना, झारखंड, त्रिपुरा, मणिपुर, छत्तीसगढ़ आदि Akanshi-2 (461-520 अंक) या Akanshi-3 (401-460 अंक) श्रेणी में रहे।
  • मध्यम प्रदर्शनकर्ता: तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश Akanshi-1 श्रेणी (521-580 अंक) में रहे।
  • सुधार और गिरावट: दिल्ली ने सर्वाधिक 44 अंकों की वृद्धि दर्ज की, जबकि अंडमान-निकोबार (-43), छत्तीसगढ़ (-39), लक्षद्वीप (-33), पश्चिम बंगाल (-14), कर्नाटक (-12), बिहार (-12) आदि राज्यों में गिरावट दर्ज की गई।