संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2025
- 20 Jun 2025
18 जून 2025 को , फ्रांस में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC) 2025 में महासागर संरक्षण और समुद्री जैव विविधता हेतु महत्वपूर्ण वैश्विक सहमति बनी।
मुख्य तथ्य:
- BBNJ या "उच्च समुद्र संधि" या "राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से परे समुद्री जैव विविधता पर समझौता": समुद्री जैव विविधता संरक्षण के लिए बनी BBNJ संधि को अब तक 56 देशों ने अनुमोदित किया; 60 अनुमोदन के बाद यह 120 दिनों में कानूनी रूप से लागू हो जाएगी।
- उच्च समुद्र संधि : यह संधि संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन (UNCLOS) के तहत एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है। इसका उद्देश्य उच्च समुद्रों में समुद्री जैव विविधता के संरक्षण और टिकाऊ उपयोग को सुनिश्चित करना है, जो देशों के राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे क्षेत्र हैं।
- संधि के उद्देश्य: संधि का उद्देश्य राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से बाहर समुद्री जैव विविधता का संरक्षण, समुद्री संरक्षित क्षेत्र (MPAs) बनाना, पर्यावरणीय प्रभाव आकलन अनिवार्य करना, समुद्री आनुवंशिक संसाधनों के लाभ का न्यायसंगत वितरण, और विकासशील देशों को क्षमता निर्माण व तकनीकी सहायता देना है।
- वैश्विक भागीदारी: 160 देशों ने संधि पर हस्ताक्षर किए, लेकिन भारत और अमेरिका सहित कई प्रमुख देशों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है; सितंबर 2025 तक 70 अनुमोदन की संभावना जताई गई है।
- वित्तीय प्रतिबद्धताएँ: यूरोपीय आयोग ने महासागर संरक्षण के लिए €1 अरब, जर्मनी ने बाल्टिक और नॉर्थ सी के लिए €100 मिलियन, न्यूजीलैंड ने $52 मिलियन, इटली ने €6.5 मिलियन और कनाडा ने $9 मिलियन सहायता की घोषणा की।
- संस्थागत ढांचा: संधि के लागू होते ही एक Conference of Parties, Clearing-House Mechanism, और अन्य संस्थागत व्यवस्थाएँ स्थापित होंगी, जिससे वैश्विक समुद्री शासन को मजबूती मिलेगी.
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे