भारत–हंगरी के मध्य विदेश कार्यालय स्तरीय वार्ता

  • 11 Feb 2026

10 फरवरी, 2026 को भारत और हंगरी के मध्य विदेश कार्यालय स्तरीय परामर्श (Foreign Office Consultations) का 11वाँ दौर आयोजित हुआ।

  • इसमें द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न आयामों की व्यापक समीक्षा की गई तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • व्यापक समीक्षा: दोनों पक्षों ने राजनीतिक संबंधों, व्यापार एवं निवेश, रक्षा सहयोग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी साझेदारी सहित समग्र द्विपक्षीय सहयोग की विस्तृत समीक्षा की।
  • हरित एवं रणनीतिक क्षेत्र: चर्चा का विशेष फोकस हरित ऊर्जा, जल प्रबंधन, औषधि उद्योग, अंतरिक्ष तथा नवाचार के उभरते क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करने पर रहा।
  • सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संबंध: बैठक में शैक्षिक आदान-प्रदान, सांस्कृतिक सहयोग, खेल तथा जन-से-जन संपर्क पहलों पर भी विचार किया गया।
  • क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दे: अधिकारियों ने यूरोप, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम तथा बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।
  • भारत–यूरोपीय संघ आयाम: यह परामर्श बैठक भारत–यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी और व्यापारिक जुड़ाव से संबंधित मुद्दों पर बढ़ते सामंजस्य को भी प्रतिबिंबित करती है।
  • रक्षा एवं संपर्क पर बल: दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और गहन बनाने के लिए रक्षा सहयोग को मजबूत करने तथा संपर्क-सुविधाओं (Connectivity) में सुधार पर विशेष बल दिया।