भारत–दक्षिण कोरिया विदेश नीति एवं सुरक्षा संवाद, 2026

  • 14 Feb 2026

13 फरवरी, 2026 को सियोल में आयोजित छठे विदेश नीति एवं सुरक्षा संवाद (Foreign Policy and Security Dialogue) के दौरान भारत और दक्षिण कोरिया ने अपने विशेष रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रमुख बिंदु

  • सहयोग के विस्तृत फलक: वार्ता में राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक तथा जन-से-जन संपर्कों को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श हुआ।
  • आर्थिक सहयोग: भारत के जहाज निर्माण (Shipbuilding) और समुद्री क्षेत्रों में कोरियाई कंपनियों के लिए निवेश के नए अवसरों तथा आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
  • उभरती प्रौद्योगिकियाँ: महत्वपूर्ण खनिजों, वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्रों में संयुक्त पहल की संभावनाओं का अन्वेषण किया गया।
  • क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दे: कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हो रहे विकास तथा बहुपक्षीय मंचों पर समन्वय के विषय में विचारों का आदान-प्रदान किया गया।