IAF–RTAF संयुक्त हवाई युद्धाभ्यास

  • 14 Feb 2026

9 से 12 फरवरी, 2026 के मध्य भारतीय वायु सेना (IAF) और रॉयल थाई एयर फ़ोर्स (RTAF) ने हिंद महासागर क्षेत्र में एक संयुक्त इन-सीटू (In-situ) हवाई युद्धाभ्यास का आयोजन किया।

  • यह अभ्यास दोनों देशों के मध्य बढ़ते रणनीतिक सहयोग और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की भागीदारी: भारतीय वायु सेना ने अंडमान एवं निकोबार बेस से सुखोई–30 एमकेआई लड़ाकू विमानों को तैनात किया, वहीं थाईलैंड की वायु सेना ने अपने साब ग्रिपेन (SAAB Gripen) विमानों के साथ युद्धाभ्यास में भाग लिया।
  • सहायक प्रणालियों का समन्वय: इस युद्धाभ्यास को IAF के आईएल–78 मिड-एयर रिफ्यूलर्स (हवा में ईंधन भरने वाले विमान), एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) और थाईलैंड के ‘ग्राउंड कंट्रोल इंटरसेप्शन’ (GCI) इकाइयों का पूर्ण समर्थन प्राप्त था।
  • अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य: युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य समुद्री हवाई युद्ध (Maritime Air Combat), अंतर-संचालनीयता (Interoperability) और जटिल सैन्य अभियानों के दौरान दोनों सेनाओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
  • रणनीतिक पहुँच का प्रदर्शन: इस युद्धाभ्यास ने हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय वायु सेना की लंबी दूरी की मारक क्षमता और परिचालन तत्परता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया।