सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT)
- 14 Feb 2026
13 फरवरी, 2026 को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) और गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) ने दूरसंचार तथा साइबर सुरक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
- नवाचार केंद्र की स्थापना: इस साझेदारी के तहत, संयुक्त अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी विकास को गति देने के लिए RRU परिसर में एक अत्याधुनिक “नवाचार-सह-अनुभव केंद्र” (Innovation-cum-Experience Centre) स्थापित किया जाएगा।
- अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्र: यह केंद्र भविष्य की तकनीकों पर केंद्रित होगा।
- इसके प्रमुख आयामों में साइबर सुरक्षा, क्वांटम प्रौद्योगिकियाँ, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं मशीन लर्निंग (ML), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), मशीन-टू-मशीन (M2M) सॉल्यूशन्स, 5G नेटवर्क तथा ‘मिशन-क्रिटिकल सेवाएं’ (Mission-Critical Services) शामिल हैं।
- कौशल विकास एवं प्रशिक्षण: यह केंद्र केवल शोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उद्योग क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप एक ‘तैयार कार्यबल’ (Industry-ready Workforce) बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं क्षमता-वर्धन के कार्यक्रम भी संचालित करेगा।
- आत्मनिर्भरता का लक्ष्य: इस पहल का मूल उद्देश्य दूरसंचार एवं साइबर सुरक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विदेशी निर्भरता को कम करना और भारत की “आत्मनिर्भर” नवाचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाना है।


