मिया अमोर मोटली

  • 14 Feb 2026

13 फरवरी, 2026 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक और लगातार तीसरी चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।

  • ऐतिहासिक “क्लीन स्वीप”: मिया मोटली के नेतृत्व में उनकी पार्टी ने 30-0 का ऐतिहासिक पूर्ण बहुमत (क्लीन स्वीप) हासिल किया; उनके नेतृत्व में यह लगातार तीसरा क्लीन स्वीप है।
  • विपक्ष की स्थिति: मुख्य विपक्षी दल ‘डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी’ (DLP) एक भी सीट जीतने में विफल रही, जो मोटली की नीतियों के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है।
  • भावी प्राथमिकताएं: अपने अगले कार्यकाल के लिए उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, सार्वजनिक सुरक्षा, आधारभूत अवसंरचना के विकास तथा महँगाई और जीवन-यापन लागत से जैसे बुनियादी मुद्दों को अपनी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रखा है।