उदय कोटक

  • 16 Feb 2026

13 फरवरी, 2026 को गुजरात सरकार ने अनुभवी बैंकर एवं उद्योगपति उदय कोटक को तत्काल प्रभाव से “गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी” (GIFT City) कंपनी लिमिटेड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

  • इस नियुक्ति की घोषणा गुजरात सरकार के ‘शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग’ द्वारा जारी एक संकल्प (Resolution) के माध्यम से की गई।
  • उदय कोटक, डॉ. हसमुख अधिया (सेवानिवृत्त IAS) का स्थान ग्रहण करेंगे, जो 19 जून, 2023 से गिफ्ट सिटी बोर्ड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।
  • उदय कोटक का कार्यकाल अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा, जबकि उनके कार्यकाल की सेवा शर्तें और नियम अलग से निर्धारित किए जाएंगे।
  • गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी, भारत का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है, जिसका उद्देश्य वैश्विक निवेश और वित्तीय संस्थानों को आकर्षित करना है।