अहमदाबाद मेट्रो के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का विस्तार

  • 25 Feb 2026

24 फरवरी, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को गिफ्ट सिटी (GIFT City) से शाहपुर तक विस्तार देने की मंजूरी दी।

  • यह विस्तार 3.33 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें तीन उन्नत (Elevated) स्टेशन होंगे। परियोजना की अनुमानित लागत ₹1,067.35 करोड़ है।
  • इसे 4 साल में पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे अहमदाबाद-गिफ्ट सिटी क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
  • वर्ष 2029 तक दैनिक यात्रियों की संख्या 23,702 और 2041 तक 58,059 होने का अनुमान है।
  • परियोजना का कार्यान्वयन गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।