राजकीय रेलवे पुलिस प्रमुखों का अखिल भारतीय सम्मेलन

  • 25 Feb 2026

24 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) प्रमुखों का 7वाँ अखिल भारतीय सम्मेलन संपन्न हुआ।

  • सम्मेलन का मुख्य फोकस रेलवे यात्रियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को मजबूत करने पर था।
  • रेलवे नेटवर्क में उभरती सुरक्षा चुनौतियों और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने पर विशेष बल दिया गया।
  • सक्रिय निगरानी के लिए ‘रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग’ और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) आधारित CCTV कैमरों की सिफारिश की गई।
  • चर्चा में AI-सक्षम वीडियो एनालिटिक्स और ड्रोन निगरानी के साथ-साथ पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं से निपटने को प्रमुख एजेंडा बनाया गया।