माउंट एकॉन्कागुआ

  • 25 Feb 2026

22 फरवरी, 2026 को नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM), उत्तरकाशी तथा जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (JIM&WS), पहलगाम की संयुक्त अभियान टीम ने अर्जेंटीना में स्थित माउंट एकॉन्कागुआ की सफल चढ़ाई की।

  • कर्नल हेम चंद्र सिंह के नेतृत्व वाले इस 6 सदस्यीय दल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
  • मुख्य शिखर पर चढ़ने से पहले अनुकूलन (Acclimatisation) के लिए दल ने बोनेटे पीक की भी चढ़ाई की थी।
  • एकॉन्कागुआ अर्जेंटीना के मेंडोज़ा प्रांत में एंडीज़ पर्वत श्रृंखला के प्रिंसिपल कॉर्डिलेरा में स्थित एक पर्वत है।
  • 6,961 मीटर की ऊँचाई वाला माउंट एकॉन्कागुआ अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है तथा एशिया के बाहर का सबसे ऊँचा पर्वत है।