अभ्यास 'वज्र प्रहार'

  • 25 Feb 2026

24 फरवरी, 2026 को हिमाचल प्रदेश के बकलोह में भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ (VAJRA PRAHAR) के 16वें संस्करण की शुरुआत हुई।

  • यह अभ्यास 24 फरवरी से 16 मार्च, 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
  • इसका पिछला संस्करण नवंबर 2024 में इडाहो, अमेरिका में आयोजित हुआ था।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में संयुक्त विशेष बल अभियानों के माध्यम से अंतर-संचालनीयता (Interoperability) को बढ़ावा देना है।