एआई इम्पैक्ट पर नई दिल्ली घोषणा में तीन और देश शामिल

  • 25 Feb 2026

फरवरी 2026 में, बांग्लादेश, कोस्टा रिका और ग्वाटेमाला ने ‘एआई इम्पैक्ट’ पर नई दिल्ली घोषणा का समर्थन किया, जिससे इसका समर्थन करने वाले देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की कुल संख्या 91 हो गई है।

मुख्य बिंदु

  • एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अंगीकरण: इस घोषणा को 18-19 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान अपनाया गया था, जो वैश्विक एआई सहयोग में एक मील का पत्थर है।
  • समावेशी एआई दृष्टिकोण: “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत से प्रेरित यह घोषणा आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लिए एआई लाभों के न्यायसंगत वितरण पर जोर देती है।
  • 7 स्तंभों (Seven Pillars) वाला ढांचा: यह घोषणा 7 स्तंभों पर आधारित है- एआई संसाधनों का लोकतांत्रीकरण; आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण; सुरक्षित और विश्वसनीय एआई; विज्ञान के लिए एआई; सामाजिक सशक्तीकरण के लिए पहुँच; मानव पूंजी विकास; और लचीली, कुशल एवं अभिनव एआई प्रणालियाँ।
  • संप्रभुता का सम्मान: यह राष्ट्रीय संप्रभुता और कानूनी ढांचों का सम्मान करते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहु-हितधारक जुड़ाव को बढ़ावा देता है।
  • खुला और सुलभ एआई इकोसिस्टम: नई दिल्ली घोषणा ओपन-सोर्स एआई इकोसिस्टम, बुनियादी एआई संसाधनों तक सस्ती पहुँच और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे के महत्व को रेखांकित करती है।