अभ्यास ‘धर्म गार्जियन‘

  • 25 Feb 2026

24 फरवरी, 2026 को उत्तराखंड के चौबतिया में भारतीय थल सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ‑डिफेंस फोर्स (JGSDF) के मध्य वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ (DHARMA GUARDIAN) का 7वाँ संस्करण आरंभ हुआ।

  • यह अभ्यास 24 फरवरी से 9 मार्च, 2026 तक उत्तराखंड के चौबतिया में स्थित ‘फॉरेन ट्रेनिंग नोड’ में आयोजित किया जा रहा है।
  • दोनों सेनाओं के 120-120 कर्मी इसमें भाग ले रहे हैं। जापान का प्रतिनिधित्व 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट और भारत का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट कर रही है।
  • इसका उद्देश्य अर्ध-शहरी परिवेश में संयुक्त परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना है, जिसमें घेराबंदी (Cordon operations) और हेलीबोर्न हस्तक्षेप ड्रिल शामिल हैं।